फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खोआ मंडी में सैंपल भरने पर दुकानदारों का हंगामा

Fri, 16 Feb 2024 05:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खोआ मंडी में सैंपल भरने पर दुकानदारों का हंगामा
विज्ञापन

- मंडलीय सहायक आयुक्त के निर्देश पर आगरा व मैनपुरी के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने की छापेमारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मंडलीय सहायक आयुक्त को मिली शिकायत पर शुक्रवार को आगरा और मैनपुरी के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने सुहागनगरी की खोआ मंडी में छापा मारा। टीम के सदस्यों को कई दुकानें मौके पर बंद मिलीं। दो दुकानें खुलने पर उन दुकानों में खोआ (मावा) के सैंपल भरे गए। सैंपल भरने पर दुकानदारों ने हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर जिले के भी खाद्य सुरक्षा अधिकारी आ गए। उन्होंने दुकानदारों को समझा। वहीं बंद दुकानों को सील करने के निर्देश जारी किए। वहीं कई जगह से दूध, रसगुल्ला, घी व गुड के साथ अरहर दाल और पास्ता के सैंपल भी लिए। इन सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है।
कुछ दिन पहले मंडलीय सहायक आयुक्त अखिलेश गुप्ता फिरोजाबाद आए थे। उन्हें खोआ मंडी के अनियमितता व अन्य कई शिकायत मिली थी। इस शिकायत पर उन्होंने जांच कराने का आश्वासन दिया था। शुक्रवार सुबह मंडलीय सहायक आयुक्त ने आगरा एवं मैनपुरी के दो-दो खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को फिरोजाबाद छापामारी के लिए भेजा। सहायक आयुक्त को भी मंडलीय टीम के आने की जानकारी दी। मंडलीय टीम ने सुबह करीब नौ बजे खोआ मंडी में दबिश दी। मंडी में छह दुकानें बंद मिली। दो दुकानें खुली मिली थी। इन दुकानदारों के उत्पादों के सैंपल भरने की कार्रवाई शुरू की तो दुकानदारों ने हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा की सूचना पर सहायक आयुक्त डॉ.सुधीर सिंह मंडी में पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों को समझाया। वहीं बंद दुकानों को सील करने के आदेश दे दिए। इस पर चार दुकानदार भागे-भागे यहां पर पहुंचे। सहायक आयुक्त ने उनकी दुकानों को खुलवाकर खोआ का सैंपल भरवाए। वहीं मुकेश पचौरी एवं एक अन्य दुकानदार ने अपनी दुकान नहीं खोली। इन्हें फोन करने के बाद भी यह दुकान खोलने नहीं पहुंचे तो इनकी दुकानों को सहायक आयुक्त ने सील करवा दिया।
विज्ञापन


विभाग ने लगाई सील, कुछ देर में ही दुकानदारों ने तोड़ी
टीम के खोआ मंडी से वापस आने के बाद में जिन दुकानों पर टीम ने सील लगाई थी। इसमें दो दुकानदार ने अपनी दुकान की सील को तोड़ दुकानें खोल लीं। विभागीय अधिकारियों को जैसे ही यह जानकारी मिली, टीम दोबारा खोआ मंडी पहुंची। सहायक आयुक्त डॉ.सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दो दुकानदारों ने सील तोड़ी है, इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


दूध, घी, रसगुल्ला के साथ अरहर दाल, पास्ता का भी भरा सैंपल
टीम ने शिकोहाबाद सीमाक्षेत्र पर दूध के रोजाना आने वाले टैंकर से दूध के सैंपल भरे। मक्खनपुर के सोनू कुमार का मिश्रित दूध का सैंपल भरा। नसीरपुर के दुकानदार राहुल कुमार से रसगुल्ला, सिरसागंज से अमन जैन की दुकान से घी एवं सिरसागंज के योगेश से गुड़ का सैंपल भरा। इसके अलावा खाद्य एवं औषध प्रशासन की टीम ने शेखपुरा में गणेश बाबू से मिश्रित दूध, हाथवंत में रमाकांत से अरहर दाल एवं विभव नगर में विशाल अग्रवाल के प्रतिष्ठान से पास्ता का सैंपल भरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें