फिरोजाबाद। केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज का आक्रोश है। ग्राम मोड़ा में ब्राह्मण समाज की बैठक हुई। इसमें यूजीसी कानून को सवर्ण विरोधी करार देते हुए सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली गई।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह कानून लागू होने के बाद यदि कोई सवर्ण शिक्षक निष्पक्षता से कॉपी जांचता है और किसी एससी-एसटी छात्र के अंक कम आते हैं, तो जातिगत भेदभाव का आरोप लगाकर शिक्षक को सीधे जेल भेजा जा सकता है। यदि कोई मनचला या युवक समाज की बेटियों के साथ अभद्रता करता है और बेटियां उसका विरोध करती हैं, तो उल्टा उनके खिलाफ ही झूठा मुकदमा दर्ज कराने का भय बना रहेगा।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर सवर्ण समाज द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन को सरकार बलपूर्वक दबाने का प्रयास कर रही है। बैठक में मनोज भटेले, पंडित सियाराम शर्मा, सुरेंद्र कुमार उपाध्याय, दुर्गा प्रसाद शर्मा, संजय श्रोतीय, पुरुषोत्तम जोशी, राजीव शर्मा, सतीश चन्द्र उपाध्याय, ब्रह्म प्रकाश उपाध्याय, शिव गोपाल पांडेय, राकेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।