फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गैस सप्लाई से वंचित इकाइयों को यूपीसीडा का नोटिस

Sun, 07 Apr 2024 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गैस अनुबंध से जुड़ी औपचारिकता पूरी कराने के साथ ही उत्पादन के मुहाने पर खड़ी यूपीसीडा के आस्थान इकाइयों के संचालकों को विभाग ने भूखंड आवंटन निरस्त्रीकरण के नोटिस थमा दिए हैं। औद्योगिक संगठन ने विभाग के इस कदम का विरोध जताते हुए इसकी शिकायत यूपीसीडा निदेशालय को भी भेजी है।वर्ष 2015 में औपचारिकता पूरी करने के बाद भी कुछ कांच एवं अन्य श्रेणी की उत्पादन इकाइयां गैस सप्लाई से वंचित हैं। इनमें से करीब 25 इकाइयाें में मशीनीकरण एवं भवन निर्माण से जुड़े अधिकांश कार्य पूरे हैं। कई वर्षों से उत्पादन शुरू नहीं होने के कारण यूपीसीडा क्षेत्रीय कार्यालय ने उक्त सभी इकाइयों को भूखंड निरस्त्रीकरण संबंधी नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

भूखंड निरस्त्रीकरण नोटिस जारी होने के बाद यूपीसीडा आवंटियों में खलबली मच गई है। उद्यमियों की समस्या के दृष्टिगत औद्योगिक संगठन ने यूपीसीडा निदेशालय को शिकायती पत्र भेजा है। औद्योगिक संगठन द ऑनर्स ऑफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष राजकुमार शर्मा के अनुसार सेक्टोरियल गाइड लाइन के जारी नहीं होने से ही कांच इकाइयों को गैस सप्लाई नहीं मिल पा रही है। ऐसे में कांच उद्यमियों को यूपीसीडा द्वारा नोटिस जारी किया जाना गलत है।

आस्थान में औद्योगिक श्रेणी के भूखंड़ों का आवंटन उद्यमियों को निर्धारित शर्तों पर किया गया है। इकाई स्थापित नहीं करने अथवा उत्पादन शुरू नहीं करने पर भूखंड आवंटन निरस्त्रीकरण का प्रावधान है। बाकी निदेशालय से आवश्यक निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई करेंगे। - सीके मौर्य, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें