फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित, लखनऊ आवास में हुए आइसोलेट; तबीयत में सुधार

Wed, 02 Sep 2026 08:20 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

स्वाइन फ्लू की चपेट में आने के बाद पर्यटक मंत्री जयवीर सिंह ने खुद को लखनऊ स्थित सरकारी आवास में आइसोलेट कर लिया है। उनकी देखरेख के लिए छोटे बेटे लखनऊ पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं। मंगलवार को जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्होंने खुद को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आइसोलेट कर लिया है। उनके छोटे बेटे सुमित प्रताप सिंह देखरेख के लिए तुरंत लखनऊ पहुंच गए। बेटे सुमित प्रताप ने जानकारी दी कि डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और अब उनकी तबीयत में काफी सुधार है।
विज्ञापन


मंत्री के अस्वस्थ होने और स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने की खबर मिलते ही उनके गृह क्षेत्र सिरसागंज और जिलेभर में खलबली मच गई। सिरसागंज स्थित उनके निजी आवास पर परिवार के सदस्यों से मिलने और मंत्री का कुशलक्षेम जानने के लिए भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय शुभचिंतकों का तांता लगा रहा।

लखनऊ में पिता की देखरेख कर रहे उनके छोटे बेटे सुमित प्रताप सिंह ने बताया कि डॉक्टरों की देखरेख में दवाइयां दी जा रही हैं और उनकी स्थिति अब पहले से काफी बेहतर व स्थिर है। संक्रमण से बचाव और एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को आइसोलेट किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन







 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें