फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन से 38 करोड़ मंजूर, गति पकडेगा सीवरेज का अधूरा काम

विज्ञापन
सोफीपुर पर बनाया गया सीवरेज प्लांट। अधूरे काम को पूरा करने के लिए शासन से मंजूर हुई धनराशि। (फाइल ? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। धनराशि के अभाव में अटका सीवरेज प्लांट का काम अब गति पकड़ सकेगा। शासन ने इसके लिए 38 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर कर दी है। फिलहाल छह करोड़ 29 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। इससे पुरानी सीवर की सफाई के साथ अधूरे पडे़ कनेक्शन का काम पूरा हो किया जाएगा। कोरोना काल में सीवरेज के अधूरे काम को पूरा कराने के लिए धनराशि शासन से अवमुक्त नहीं हो सकी थी। सदर विधायक मनीष असीजा ने इस संबंध में शहर की स्थिति का हवाला देते हुए शासन को कई पत्र लिखे थे। इस संबंध में वह नगर विकास मंत्री से भी मिले।
विज्ञापन

शासन से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए अंतिम 38 करोड़ 38 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। इसमें से 6.29 करोड़ रूपये की धनराशि को अवमुक्त भी कर दिया गया है। इस धनराशि से सीवर के हाउस कनेक्शन एवं हाउस कनेक्टिंग चैंबर का कार्य होगा। नगर की लगभग 21 किलोमीटर लंबाई की सीवर लाइन की सफाई भी होगी। हाउस कनेक्शन न होने के कारण 67 एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में सीवरेज नहीं पहुंच पा रहा है। इस कारण करोड़ों की लागत से बना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट अनुपयोगी पड़ा है।
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट चालू कराने के लिए कोरोना के कारण अवशेष धनराशि लगभग 39 करोड़ की धनराशि अवमुक्त कराने के लिये लगातार वित्तमंत्री, अपर मुख्य सचिव, वित्त संजीव, अपर मुख्य सचिव नगर विकास को पत्र लिखे और लखनऊ जाकर व्यक्तिगत रुप से मिला भी। धनराशि मिलने के बाद सीवरेज का अधूरा काम जल्द पूरा हो सकेगा। -मनीष असीजा, सदर विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 12 हजार 657 घरों में किए जाने हैं सीवर के कनेक्शन
- 21.02 किलोमीटर क्षेत्र में फैली पुरानी सीवर लाइन की होनी है सफाई
- सोफीपुर पर बनाया गया है सीवर ट्रीटमेंट प्लांट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें