यूपी बोर्ड : आज मिलेंगे टेबलेट और 21 हजार रुपये का चेक
फिरोजाबाद। चुनावी साल में योगी सरकार युवाओं पर मेहरबान हो रही है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट वर्ष 2020 में 10-10 मेधावियों को आज टेबलेट प्रदान किए जाएंगे। साथ ही 21 हजार रुपये का चेक भी दिया जाएगा। शनिवार देर रात कार्यक्रम जारी होने के बाद शिक्षा विभाग तैयारियों में जुट गया। फोन कर चयनित मेधावियों को टेबलेट और चेक मिलने की डीआईओएस कार्यालय से जानकारी दी गई तो उनके चेहरे खिल उठे।
आज कमला नेहरू इंटर कॉलेज, बोधाश्रम पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अचानक आदेश आने पर डीआईओएस कार्यालय के कर्मचारी लखनऊ से टेबलेट लेने के लिए रवाना हो गए। डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि 10-10 मेधावियों की सूची शासन स्तर से भेजी गई है।
इन मेधावियों को बटेंगे टेबलेट
हाईस्कूल उत्तीर्ण करने वाले छात्र : सुमित गुप्ता- राधामोहन फरसैया इंटर कॉलेज सिरसागंज, रिषभ यादव-मां वैष्णोदेवी इंटर कॉलेज, नेहा-पीआरटी इंटर कॉलेज, इशिका यादव-आरडीएनएस चौहान इंटर कॉलेज मक्खनपुर, प्रशांत यादव-पीआरटी इंका, विशाल कुमार-योगी राज इंटर कॉलेज, राम-गार्डेनिया इंटर कॉलेज शिकोहाबाद, राघव-पीआरटी इंटर कॉलेज, अनामिका यादव-पीआरटी इंटर कॉलेज, मनीष कुमार-जीएस इंटर कॉलेज रसूलपुर।
इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाले छात्र : कल्पना-पीआरटी इंटर कॉलेज, आशीष कुमार-संत जीएन इंटर कॉलेज नगला गुलाल, खुशी यादव-पीआरटी इंटर कॉलेज, अंकित कुमार-सरस्वती विद्या मंदिर केशवपुर शिकोहाबाद, श्रुति यादव-डीआर इंटर कॉलेज माधोगंज, मुस्कान वर्मा-पीआरटी इंका, निष्ठा शर्मा- गौरीशंकर इंटर कॉलेज, उज्ज्वला यादव-कमलादेवी इंका, अंजली यादव-आरडीएनएस चौहान इंटर कॉलेज, अंकुर यादव-पुरातन सरस्वती इंटर कॉलेज।