फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : परीक्षा केंद्रों की 11 को आएगी अनंतिम सूची

Thu, 07 Nov 2024 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा कराने के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। परीक्षार्थी आवंटन सहित परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची 11 नवंबर को आएगी। पहले यह सूची 2 नवंबर को आनी थी, लेकिन अब परीक्षा केंद्र निर्धारण की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। अनंतिम सूची आने के बाद प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों का पुन: परीक्षण कराने के साथ ही आपत्तियां भी मांगी जाएंगी, जिनका निस्तारण और विसंगतियों को दूर करने के बाद अंतिम सूची आएगी।
विज्ञापन

जिले में 553 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 22 राजकीय, 59 सहायता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। वर्ष 2025 में होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया 20 सितंबर को शुरू हुई थी। सभी विद्यालयों से यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर उनके यहां उपलब्ध भौतिक संसाधनों और अवस्थापना सुविधाओं का ब्योरा अपलोड कराया गया था। इनका भौतिक सत्यापन करने के लिए जिला प्रशासन ने सभी पांच तहसीलों में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय आठ टीम बनाई थी। टीम में संबंधित तहसीलों के तहसीलदार, राजकीय विद्यालय के एक प्रधानाचार्य और एक सहायक अभियंता को शामिल किया गया था।

सभी तहसीलों की जांच आख्या आने के बाद यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर विद्यालयों के भौतिक संसाधन और अवस्थापना सुविधाओं का ब्योरा अपडेट किया जा चुका है। अब यूपी बोर्ड से परीक्षार्थी आवंटन सहित प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी होनी है। परीक्षा केंद्र निर्धारण के तय कार्यक्रम में 2 नवंबर को अनंतिम सूची आने और 6 नवंबर तक आपत्तियां देने की बात कही गई थी। अब नई समय सारिणी आई है, जिसके तहत 11 नवंबर को सूची आएगी और 14 नवंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार का कहना है कि परीक्षा केंद्र के संबंध में जिला स्तर से प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अनंतिम सूची आने के बाद आपत्तियां मांगेंगे। परीक्षार्थियों की सही संख्या भी उसी समय पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें