फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : मानकों में दूरी बढ़ने से कम हो जाएगी परीक्षा केंद्रों की संख्या

Wed, 11 Oct 2023 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के लिए तैयारी जोरशोर से चल रही हैं। इस बार केंद्र निर्धारण नीति में बोर्ड के बदले नियम से छात्र-छात्राओं को दिक्कतें हो सकती है। वहीं, परीक्षा केंद्रों की संख्या घट सकती है। 10 की बजाय 12 किमी के दायरे में इस बार परीक्षा केंद्र बनेंगे तो काफी सेंटरों में बदलाव होगा।यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं फरवरी माह में होना संभावित है। इसके लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही हैं। जिले के सभी प्राइवेट, एडेड व राजकीय स्कूलों का डाटा बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। एसडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटियां भौतिक सत्यापन करने में जुटी हैं। इस बार केंद्रों के निर्धारण को लेकर बोर्ड ने बदलाव किया है। जिसका सीधा असर परीक्षा केंद्रों पर पड़ेगा। पहले केंद्र दस किमी की दूरी पर बनते थे, लेकिन अब इन्हें 12 किलोमीटर की दूरी पर बनाया जाएगा। इसके अलावा छात्राओं के केंद्र भी पांच से सात किमी के दायरे में बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जियो टैगिंग एवं दूरी के हिसाब से इसी आधार पर परीक्षा केंद्रों को बनाया जा रहा है तो इसमें बड़ा बदलाव होगा। गत वर्ष दस किमी की दूरी पर केंद्र बने थे, तो इस बार 12 पर बनेंगे तो काफी कॉलेज केंद्रों की सूची से बाहर हो जाएंगे। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक के सेंटरों में बदलाव देखने को मिलेगा। बोर्ड स्तर से केंद्रों की दूरी देखने की बाद संभावित सूची जारी की जाएगी। इसके बाद केंद्रों पर आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही बोर्ड अंतिम सूची जारी करेगा।

बीते साल 110 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा हुई थी। हालांकि परीक्षा केंद्र कम होने की वजह से आपत्तियां काफी आई थी। अधिकांश शिकायतकर्ताओं ने दूरी का हवाला दिया था। हालांकि बीते साल जो केंद्र बने थे वह सूची से हट सकते हैं और इनके स्थान पर दूसरे कॉलेजों को केंद्र बनाया जा सकता है। कॉलेजों की दूरी तय करने के बाद ही बोर्ड से संभावित केंद्रों की सूची जारी होगी और फिर इन पर आपत्तियां ली जाएंगी।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्रों की दूरी 12 किमी रखी गई है। बोर्ड के पोर्टल पर 500 कॉलेजों का डाटा अपलोड है तो उसी के हिसाब से केंद्र बनेंगे। दूरी के नियमों का पालन करते हुए केंद्र बनेंगे। नवंबर तक संभावित सूची आ जाएगी और फिर आगे की कार्रवाई होगी। बोर्ड स्तर से केंद्रों पर निर्णय लिया जाएगा। अभी सत्यापन कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


निशा अस्थाना, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें