फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: कक्षा 9 और 11 में छात्रों के अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 तक बढ़ी

Sun, 21 Sep 2025 06:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- नया रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं होगा, छात्रों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 9 और 11 में छात्रों के अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 27 सितंबर कर दी गई है। जबकि पहले यह तिथि 10 सितंबर थी। अंतिम तिथि तक पंजीकरण शुल्क की सूचना और छात्रों के शैक्षिक विवरण को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जा सकेगा। उधर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की तिथि भी बढ़ाकर 27 सितंबर कर दी गई है।
कक्षा-9 और 11 के छात्रों के अग्रिम पंजीकरण को वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने तथा उनके शैक्षिक विवरण की चेक लिस्ट प्राप्त कर संस्था के प्रधान की ओर से जांच करने की तिथि 28 से 30 सितंबर तक है। जांच के बाद अगर किसी छात्र का संशोधन वांछित होता है तो उसे संस्था के प्रधान की तरफ से पुनः वेबसाइट पर संशोधित या अपडेट किया जाएगा। इसकी तिथि 1 से 4 अक्तूबर तक निर्धारित की गई है। छात्रों की फोटोयुक्त नामावली और कोष पत्र की एक प्रति जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 10 अक्तूबर तक जमा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इसका क्रियान्वयन समय से पूरा कराने को कहा गया है। प्रधानाचार्यों को यह भी ध्यान रखने को कहा गया है कि कोई भी छात्र अग्रिम पंजीकरण कराने और परीक्षा शुल्क जमा करने से वंचित न रह जाए।
धीरेंद्र यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें