फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : हाईस्कूल का मूल्यांकन पूरा, इंटरमीडिएट का आज होगा खत्म

Sat, 23 Mar 2024 02:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हो गया। वहीं, इंटरमीडिएट का मूल्यांकन आज पूरा होने की संभावना है। अब मूल्यांकन कार्य में शामिल नहीं होने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई तय है। जिले में मूल्यांकन में 715 परीक्षक शामिल नहीं हो सके। इसकी विभाग ने सूची बनाकर बोर्ड कार्यालय को भेज दी है।
विज्ञापन

जनपद के पाली इंटर कॉलेज और एमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का मूल्यांकन कार्य किया जा रहा था। जो शुक्रवार को पूरा हो गया। वहीं, छोटेलाल इंटर कॉलेज और शिकोहाबाद के बीडीएम कॉलेज में मूल्यांकन इंटरमीडिएट का 90 फीसदी मूल्यांकन हो चुका है। इन केंद्रों पर आज मूल्यांकन पूर्ण होने की संभावना है। अब शासन उन लापरवाह शिक्षकों पर शिकंजा कसने की तैयारी में हैं, जो निर्देश के बाद भी मूल्यांकन करने नहीं पहुंचे। ऐसे 715 शिक्षकों की सूची बोर्ड को भेज दी है। डीआईओएस के अनुसार इन शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई होगी। इसके लिए बोर्ड से मिलने वाले आगामी निर्देश का इंतजार है।

जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना ने बताया कि जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बनाए गए थे। हाईस्कूल का मूल्यांकन पूर्ण हो चुका है। जो शिक्षक गैरहाजिर रहे, उनकी सूची शासन को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें