फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्न-पत्र लूटने का प्रयास

Sun, 15 Feb 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव उलाऊ स्थित एमएस इंटर कालेज में कुछ लोगों ने बोर्ड परीक्षा के प्रश्न-पत्रों को लूटने का प्रयास किया। वहां पहुंची मां बेटी को विरोध करने पर पीट दिया। शोरगुल होने पर आरोपी भाग निकले। कालेज के प्रधानाचार्य ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



एमएस इंटर कालेज को बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। आगामी 19 फरवरी से विद्यालय में बोर्ड की परीक्षाएं होनी हैं। इसके लिए पहले से ही प्रश्न पत्र विद्यालय भेज दिए हैं। प्रश्न पत्रों को सुरक्षा के बीच अलमारी में रखा गया है। रविवार दोपहर करीब दो बजे कुछ लोग जबरन विद्यालय में घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर प्रश्न-पत्र लूटकर ले जाने का प्रयास करने लगे। तभी वहां राजनश्री पत्नी श्याम सिंह यादव अपनी पुत्री प्राची के साथ विद्यालय पहुंच गई। उन्होंने शोरगुल किया तो आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद वह भाग निकले।

सूचना पर कालेज से जुड़े लोग पहुंच गए। प्रधानाचार्य श्याम सिंह यादव ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि प्रधानाचार्य का जमीन का विवाद चल रहा है, जिसको लेकर झूठे आरोप लगा रहे हैं। जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें