फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नीलांचल एक्सप्रेस को आज झंडी दिखाएंगे केंद्रीय मंत्री

Sat, 23 Sep 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। रेलवे ने शहर के रेलवे स्टेशन पर नीलांचल व मंडुआडीह एक्सप्रेस (वाराणसी-नई दिल्ली एक्सप्रेस) का रविवार से ठहराव दिया है। रविवार को केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल सहित दो सांसद इन ट्रेनों के ठहराव के उपरांत गंतव्य के लिए रवाना करेंगे।
विज्ञापन

टूंडला ही नहीं आगरा, एटा, फिरोजाबाद की जनता व सेना के जवानों की नीलांचल एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों के ठहराव के लिए पिछले दो दशक से अधिक समय से मांग चली आ रही थी। इस मांग को पूरा करते हुए रेलवे ने 17 सितंबर से टूंडला में नीलांचल एक्सप्रेस व नई दिल्ली-वाराणसी एक्सप्रेस (मंडुआडीह एक्सप्रेस) काे ठहराव दिया गया था। लेकिन इस बीच विशेष सत्र चालू होने पर रेलवे ने तकनीकी खामी की बात कहते हुए इस निर्णय को वापस ले लिया था। अब 24 सितंबर को दोनों ट्रेनों को ठहराव दिया गया है।

इन ट्रेनों के ठहराव के लिए स्वास्थ्य एवं कल्याण राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, सांसद डाॅ. चंद्रसेन जादौन, राज्यसभा सांसद डाॅ. अनिल जैन झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। आनंद बिहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस रविवार सुबह 10.20 बजे टूंडला पहुंचेगी। अप में यह ट्रेन शाम 6.10 बजे टूंडला आएगी। वहीं नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली मंडुआडीह एक्सप्रेस रविवार रात 1.23 बजे और अप में 25 सितंबर की सुबह सात बजे आएगी।
विज्ञापन


प्रयागराज रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रयागराज हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि दोनों ट्रेनों का दो मिनट का ठहराव होगा। इन ट्रेनों के संचालन से आगरा मंडल के जैन तीर्थ यात्रियों को शिखरजी, फौजियों को ओडिशा जाने में फायदा होगा होगा। दोनों ट्रेनों का अप एवं डाउन दोनों तरफ से टूंडला स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें