शिकोहाबाद। अरुणाचल प्रदेश की ग्रेफ बटालियन में नायक के पद पर तैनात शिकोहाबाद के शिवेंद्र पचौरी को दिल्ली के एलटीजी ऑडिटोरियम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा नेशनल आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया। इससे पहले वह 270 किलोग्राम प्लांक वजन में विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं। दिल्ली में सम्मानित किए गए शिवेंद्र पचौरी ने मंच से देश के युवाओं को फिटनेस को लेकर संदेश भी दिया। इस अवसर पर दिल्ली में कैबिनेट मंत्री अर्जुन मेघवाल, जगदंबिका पाल, आदित्य राज, राहुल बूचर अभिनेता एवं निदेशक एडी सिंह मौजूद रहे। शिवेंद्र ने इन अवार्डों का श्रेय अपने माता-पिता एवं पत्नी को दिया है। वह विद्युत जामवाल और सनी सागर को अपना आदर्श मानते हैं। संवाद
फोटो-05-दिल्ली में मिले नेशनल आइकन अवार्ड को दिखाते जवान शिवेन्द्र पचौरी