फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: राशन माफिया के गोदाम पर मारा छापा, आरोपी फरार

Sat, 09 Dec 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सटीक सूचना पर शुक्रवार शाम एडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने फोर्स के साथ एक राशन माफिया के गोदाम पर छापा मारा। गाड़ियों को आता देख राशन माफिया ताला लगाकर फरार हो गया। एडीएम और जिला मुख्यालय एसडीएम करीब डेढ़ घंटे तक गोदाम के बाहर डटे रहे। इसके बाद जिला पूर्ति विभाग व पुलिस की टीम को सूचना दी गई। वहीं फरिहा में करीब 250 क्विंटल चावल ट्रक में लोड करते पकड़ा। थाना रामगढ़ के बारह बीघा मोहल्ले में एक राशन माफिया ने एक सूनसान जगह पर गोदाम बनाकर राशन का चावल की कालाबाजारी करता है। मुखबिर की सूचना पर एडीएम अभिषेक कुमार सिंह सीधे एसडीएम मुख्यालय सुरेंद्र सिंह के साथ मौके पर जा पहुंचे। जैसे ही गाड़ी खड़ी हुई, उससे कुछ समय पहले ही माफिया ताला लगाकर गोदाम से फरार हो गया। एडीएम ने इसके बाद रामगढ़ थाना प्रभारी व जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद यह लोग मौके पर पहुंचे। देर रात तक ताला तुड़वाने की व्यवस्था में अधिकारी जुटे रहे। अनुमान है कि राशन माफिया को या तो कोटेदारों ने ब्लैक किया या यहां की सप्लाई गोदाम से माफिया को सीधा बेच दिया गया।
विज्ञापन

एडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है कि राशन माफिया पहले से ही काफी चर्चित है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व गोदाम सील करने की कार्रवाई कराई जा रही है। राशन कहां से ब्लैक हुआ है यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

माफिया के नारखी गोदाम पर रात 9 बजे मारा छापा
-राशन माफिया का नाम जिला प्रशासन को गोपनीय रूप से पता चलते ही उसके दूसरे गोदाम फरिहा के ग्राम मोहम्मदपुर में भी रात 9 बजे एडीएम व जिला मुख्यालय एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने छापामार कार्रवाई की गई। मौके पर राशन का चावल का एक ट्रक करीब 250 क्विंटल माल पकड़ा गया है। इस चावल को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। एडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि जिस मकान में गोदाम बनाया गया है। वह मकान फतेह सिंह का है। बताया जा रहा है कि राशन माफिया रामू जादौन रामगढ़ के एक व्यक्ति शकील के साथ काम कर रहा था। इसके पहले भी रामू जादौन पर तीन मुकदमा राशन की कालाबाजारी के दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन


-राशन के चावल की कालाबाजारी की सूचना मिली थी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज व अगर कोई भी विभाग की संलिप्तता मिलती है तो विभागीय जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. उज्ज्वल कुमार, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें