फिरोजाबाद। थाना टूंडला क्षेत्र की उसायनी ग्राम पंचायत सचिवालय में यूनिसेफ की टीम में शामिल साहिमा अहमद, पल्लवी गौर, चारू बहल एवं नीरज मिश्रा ने सीओ टूंडला के साथ ऑपरेशन जागृति अभियान का फीडबैक लिया। इस दौरान महिलाओं से बातचीत की और उनसे इसके बारे में जाना। बुधवार को टीम ने सीओ टूंडला अनिवेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी टूंडला प्रमोद पंवार, अलवीना पठान महिला रिपोर्टिंग चौकी इंचार्ज टूंडला, सत्यपाल सिंह चौकी इंचार्ज राजा का ताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी शैलेश सक्सेना, प्रधान प्रतिनिधि ताराचंद्र सहित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय का स्टाफ, आशा एवं आंगनबाड़ी कायकर्ता भी मौजूद थे। यूनिसेफ की टीम व पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से बारी-बारी से सभी से ऑपरेशन जागृति अभियान के बारे में जानकारी ली गई। टीम द्वारा ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत संपूर्ण बातों को लेकर जागृत भी किया गया।