फीरोजाबाद। आजादी के पर्व पर लोग देशभक्ति के रंग में रंगे दिखे। डीएम ने कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया। जिले को आदर्श जनपद बनाने का सभी को संकल्प दिलाया। वहीं शिक्षण संस्थानों, समाजसेवी संगठनों, राजनीतिक दलों समेत निजी प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया।
कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर डीएम विजय किरन आनंद ने स्वतंत्रता सेनानी कालीचरन गुप्ता, आश्रित कृष्णदेवी व जयदेवी का शाल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ भेंट करके सम्मान किया। गोष्ठी में कहा कि हमें संकल्प लेना होगा कि जिले को आदर्श जनपद बनाकर रहेंगे। नगरनिगम के जेई मुंशीलाल एवं सफाई निरीक्षक महेश को सम्मानित किया। स्वागत गीत गाने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। । विकास भवन में सीडीओ सुजीत कुमार ने ध्वजारोहण किया। जिला न्यायालय प्रांगण में ध्वजारोहण जिला जज उमेश चंद्र सक्सेना ने किया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेद्र प्रसाद यादव एडवोकेट ने बार हाल पर ध्वजारोहण किया। जिला जज उमेशचंद्र सक्सेना ने तुलसी का पौधा रोपित किया। संचालन सर्वेश यादव ने किया। वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल सलाम एडवोकेट व धर्म सिंह यादव, अजय यादव मौजूद थे। बीएसए कार्यालय पर ध्वजारोहण बालमुकुंद प्रसाद, डीआईओएस पर रवींद्र सिंह ने किया। जिला कारागार में ध्वजारोहण पीएन पांडेय ने किया। नगर निगम प्रांगण में नगर आयुक्त रामऔतार रमन ने ध्वजारोहण किया। विभव नगर पार्क में पौधारोपण किया गया।