फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा, भतीजे की डूबने से मौत

Tue, 05 Jul 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
चाचा, भतीजे की डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना नारखी के गढ़ी अफोह में सड़क किनारे गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबने से चाचा, भतीजे की मौत हो गई। चाचा भतीजे को बचाने के लिए पानी में उतरा था। शोरगुल होने पर ग्रामीण पहुंच गए। घटना के बाद सीओ टूंडला, नायब तहसीलदार थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों में सड़क के किनारे गहरे-गहरे गड्ढे खोदे जाने से आक्रोश है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह नारखी के गढ़ी अफोह निवासी लोकेंद्र उर्फ लुक्का (दस) पुत्र सर्वेश कुमार व बुद्धा (दस) पुत्र दयाराम गांव के बाहर सड़क के किनारे गड्ढे में भरे पानी में नहाने गए थे। दोनों ने वहां पहुंच कर गड्ढे में छलांग लगा दी। लोकेंद्र गहरे पानी में डूबने लगा तो बुद्धा घबरा कर जैसे तैसे बाहर निकल आया। उसने शोरगुल कर दिया। इस पर लोकेंद्र के चाचा अभय प्रताप (22) पुत्र वीरपाल सिंह पहुंच गए। उन्होंने लोकेंद्र को बचाने के लिए छलांग लगाई तो वह भी गड्ढे में बने दलदल में फंस गया। चीखपुकार मचने पर ग्रामीण पहुंच गए। उनमें से एक युवक चाचा, भतीजे को बचाने के लिए पानी में उतरा तो वह भी डूबने लगा इस पर वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाया। घटना की जानकारी पर सीओ टूंडला विजय सिंह, नायब तहसीलदार फीरोजाबाद केएम दीक्षित के साथ फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। करीब दो घंटे के बाद अभय प्रताप को पानी से बाहर निकाल फीरोजाबाद जिला अस्पताल भेज दिया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद लोकेंद्र के शव को निकाला जा सका। ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि सड़क के किनारे गहरे गड्ढे नहीं खोदने चाहिए। करीब दस-दस फीट के गड्ढे खोदे गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें