टूंडला। बरसात का असर अभी भी ट्रेनों पर कम नहीं हुआ है। बरसात के चलते देरी से चल रहीं दो ट्रेनों को रेल प्रशासन ने रद्द कर दिया। इसके साथ ही अलीगढ़ पर रद्द की गई एक ट्रेन को खुर्जा से चलाया गया। पंजाब व उत्तराखंड में भारी बरसात हो रही है। इसका ट्रेनों पर खासा असर पड़ा है। बृहस्पतिवार को रेल प्रशासन ने अप की नेताजी एक्सप्रेस व डाउन की ऊंचाहार एक्सप्रेस को रद्द कर दिया। इसके साथ ही बरसात के चलते अप की महानंदा एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस आधा घंटा, गोरखपुर ओखा एक्सप्रेस एक घंटा, मुरी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, आम्रपाली ढाई घंटा और नार्थ ईस्ट तीन घंटे व डाउन में कालका डेढ़ घंटा, आम्रपाली दो घंटे, देहरादून सूबेदारगंज एक्सप्रेस दो घंटे, संगम एक्सप्रेस आधा घंटे की देरी से चलीं। ट्रेनों के देरी से चलने से रेलयात्री परेशान रहे।