फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने मंगल बाजार में कब्जाई अनाधिकृत जगह

Tue, 01 Dec 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 मंगल बाजार में कुछ दबंग दुकानदारों ने निर्धारण से अधिक जगह पर अनाधिकृत कब्जा कर लिया। अन्य दुकानदारों को मौके से भगा दिया गया। फड़ लगाने के लिए जगह न मिलने पर दुकानदार भड़क गए और उन्होंने विरोध जताया। जगह खाली करने की बात पर दोनों पक्षों में विवाद और तनाव हो गया।
विज्ञापन


 सुहागनगरी में मंगल बाजार में अब कलह शुरू हो गई है। बाजार में जाम की गंभीर समस्या को देखते हुए  जिला प्रशासन द्वारा मंगल बाजार को ओवरब्रिज के नीचे शिफ्ट करा दिया गया है। प्रशासन द्वारा मंगल बाजार शिफ्ट कराने से पहले न दुकानदारों का सर्वे कराया गया और न हीं यह देखा कि कौन दुकानदार कितनी जगह घेर रहा है। प्रशासन की अनदेखी पर एक-एक दुकानदार ने चार-चार, पांच-पांच दुकानों की जगह घेर ली। इसके आगे ग्राहकों के आने-जाने का रास्ता भी बना लिया है। अन्य दुकानदारों को अब यहां बैठने तक नहीं दिया जा रहा है।

 विरेध करने पर दबंग दुकानदार मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। ऐसे हालात में मंगल बाजार में दुकानदारों में आपसी कलह  बढ़ती जा रही है। कुछ दुकानदारों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यहां कई ऐसे नए लोग आ गए हैं, जिनके द्वारा मंगल बाजार में कहीं दुकान नहीं लगाई जाती थी। दबंग लोगों ने चार-चार, पांच-पांच दुकानों की जगह घेर ली है। दुकान लगाने को लेकर हर मंगलवार को आपसी झगड़े की नौबत आ जाती  है।
विज्ञापन


बाक्स--
नगर निगम ने भी नहीं कराई कोई व्यवस्था
मंगल बाजार शिफ्ट होने के बाद नगर निगम प्रशासन भी चैन की नींद सो गया। महीनों  बाद भी नगर निगम द्वारा ओवरब्रिज के नीचे न इंटरलॉकिंग कराई गई और नहीं सुरक्षा के मद्देनजर स्ट्रीट लाइटें लगवाई गईं। वहां सफाई व पेयजल की भी  कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में दुकानदारों के साथ ग्राहकों को भी  परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें