ठाकुर उदयवीर सिंह धाकरे के मैनपुरी, एटा, मथुरा सीट से निर्विरोध चुनने पर सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
सपा अल्पसंख्यक सभा के मोहम्मद सनी, मुनव्वर अली और मोहम्मद राशिद के नेतृत्व में मुख्य बाजार में उदयवीर सिंह धाकरे का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। उदयवीर सिंह ने कहा कि सपा में हर वर्ग का सम्मान है। सपा ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है और आगामी विधानसभा चुनाव में भी सपा ही प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इस मौके पर जियाउददीन, राजेश जैन, साबिर अली, मोहम्मद हुसैन, पवन कक्कड़, यामिन रजा, शाहबुददीन कादरी, मनोज कुमार और मोहम्मद फहीम आदि मौजूद रहे। वहीं द्वारिकापुरम में उदयवीर सिंह धाकरे का स्वागत किया गया। इस मौके पर ओम प्रकाश यादव, जीतू यादव, डा. सत्य प्रकाश धनगर, डा. राजू यादव, डा. रामवीर सिंह धनगर, सत्यवीर यादव, मुकेश यादव आदि मौजूद रहे।