फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ओवरब्रिज के नीचे यू-टर्न बने जाम का कारण, वाहन चालक परेशान

Sat, 05 Apr 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। सुभाष चौराहे पर एनएचएआई द्वारा सौंदर्यीकरण कार्य के बीच ओवरब्रिज के नीचे बनाए यू-टर्न मुसीबत बनते जा रहे हैं। प्रशासन की अनदेखी के चलते इन यू-टर्न में दुकानें सजीं हैं, वहीं वाहन खडे़ हो रहे हैं। इसके चलते एक ओर से दूसरी ओर वाहनों के गुजरने के दौरान जाम के हालात बन रहे हैं। शनिवार को करीब एक घंटे से अधिक जाम के हालात रहे। इसके चलते वाहन चालक खासे परेशान रहे।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा तहसील प्रशासन के सहयोग से सुभाष चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही चौराहे पर लगने वाले भीषण जाम से मुक्ति दिलाए जाने के लिए ओवरब्रिज के नीचे पूर्वी व पश्चिमी ओर यू-टर्न बनाए गए हैं। इन यू-टर्न पर कई लोगों ने अपनी दुकानें सजा लीं हैं तो वहीं तमाम लोग अपने वाहन खड़े कर जाते हैं। यू-टर्न के बीच डिवाइडर न होने से दोनों ओर के वाहनों के गुजरने के दौरान जाम के हालात बन रहे हैं।
लोग भीषण जाम के झाम से जूझ रहे हैं। वहीं फिरोजाबाद सर्विस रोड पर फायर ब्रिगेड, पशु चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व खंड विकास कार्यालय है। इसके चलते सर्विस रोड पर भारी भीड़ रहती है। वाहन चालकों को आने व जाने के लिए एक ही यू-टर्न से गुजरना पड़ रहा है। शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे तेज धूप गर्मी के बीच लोग जाम में फंसे रहे। करीब एक घंटे से अधिक रहे जाम में लोग परेशान रहे, जबकि 50 कदम दूरी पर ही पुलिस चौकी है, किंतु पुलिस ने जाम खुलवाने की जहमत नहीं समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें