फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बूंदाबांदी से गरमी पड़ी नरम

Mon, 01 Jun 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। दिन में चिल-चिलाती धूप के बाद रविवार की शाम आई धूल भरी आंधी और कसबों में बूंदाबांदी से गर्मी के तेवर कुछ नरम होते दिखे। दिलाई। लोग मौसम का आनंद लेते दिखाई दिए। काली घटाओं के घिरने के कारण लोगों को बारिश होने की उम्मीद थी लेकिन इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन

मई माह का अंतिम सप्ताह काफी गरम रहा। सुबह आठ बजे से ही धूप असहनीय हो गई। चिल-चिलाती धूप के कारण ही लोग पसीना से तर-बतर दिखाई दिए। हर जुवां पर भी एक ही सवाल कि मई में यह हाल तो जून में क्या होगा। दोपहर से लेकर अपराह्न तक लोग धूप से बचाव को ही इंतजाम करते दिखाई दिए। कोई शीतल पेय पदार्थों का तो कोई शीतल जल का सहारा लेता दिखाई दिया। शाम करीब पांच बजे धूल भरी आंधी ने थोड़ी देर तो दिक्कत दी लेकिन इसके बाद चली हवाओं ने गर्मी से राहत प्रदान की। हर कोई मौसम के बदले रुख का आनंद लेता दिखाई दिया। अवकाश का दिन होने के कारण मकानों की छतों पर बच्चों के साथ बदले मौसम का आनंद ले रहे थे। बाजारों में भी शाम के वक्त रौनक दिखाई दी। हालांकि ग्रामीण अंचल में जिनके यहां शादी समारोह या फिर धार्मिक आयोजन चल रहे थे उनके यहां अवश्य आंधी ने व्यवधान डाला। बाजार भी इससे प्रभावित हुआ। शाम को चली ठंडी हवाओं से राहत दिलाने का काम किया। लोगों को यह आशंका थी कि आसमान में घिरी काली घटाएं बरस पड़ेंगी। लेकिन हल्की बूंदा बांदी के साथ ही निकल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें