फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य चौराहे पर गाजा बेच रहे दो युवक गिरफ्तार, भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर पुलिस ने गांजे की बिक्री करते समय दो आरोपियों को बिल्टीगढ़ चौराहा के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 किलो गांजा, तराजू के साथ अन्य सामान बरामद किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ शिकोहाबाद बल्देव सिंह खनेड़ा ने बताया कि थानाध्यक्ष मक्खनपुर विनय कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि दो लोग बिल्टीगढ़ चौराहा के समीप गांजा की बिक्री कर रहे है। मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और थाना मक्खनपुर ले आई। यहां आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपने नाम सलीम उर्फ पिंदी निवासी नगला तुर्किया मक्खनपुर व लाला उर्फ बीरशाह निवासी गिहार कॉलोनी शिकोहाबाद बताया है। सीओने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से करीब 12 किलो गांजा के साथ अन्य सामान बरामद किया गया है। सलीम के खिलाफ मक्खनपुर थाने में करीब 15 व लाला के खिलाफ शिकोहाबाद व मक्खनपुर थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं जिसमें से दो शिकोहाबाद थाने में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें