शिकोहाबाद। भगवान शिव की बरात के लिए धन संग्रह करने जा रहे युवक पर रास्ते में कुछ लोगों ने तमंचा लेकर हमला कर दिया। उसे बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। लोगों की भीड़ एकत्रित होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट पांच नामजद एवं दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत यादव कॉलोनी निवासी अंकित गुप्ता अपने चाचा रविंद्र सिंह जो शिव मेला कमेटी के अध्यक्ष हैं, व कौशलेंद्र सिंह उर्फ राजा के साथ भगवान शिव की बरात के लिए धन संग्रह करने दिखतौली रोड होते हुए नगला पोहपी जा रहे थे। तभी रास्ते में एसडी ग्लोवल के सामने कुशलजीत (मोहित), नवजीत (रोहित) निवासी रचहटी, अंकित सिकेरा निवासी आदर्श नगर, भूपेंद्र (रॉनी) निवासी टीकामई, लव निवासी नगला बलुआ एवं दो अन्य अज्ञात व्यक्ति मिले। उनके पास तमंचा एवं हाथों में पंच था। आरोप है कि उन्होंने रास्ता रोककर पीड़ित अंकित पर हमला कर दिया। उसके साथ बेरहमी से पिटाई की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पिटाई होती देख आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों आता देख आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने पांच नामजद एवं दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।