फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठफोरी। नेशनल हाईवे पार कर रही दो महिलाओं को शनिवार रात करीब आठ बजे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिलाओं को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन

कस्बा कठफोरी निवासी सुशीला राठौर पत्नी रामजीत राठौर और रानी पत्नी भूरे सिंह शनिवार रात करीब आठ बजे नेशनल हाईवे पार कर रही थी। तभी सिरसागंज की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने महिलाओं में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे की जानकारी पर आसपास के लोग एकत्रित होते लेकिन इससे पहले ही चालक बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। उधर, हादसे की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल महिलाओं को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर बाइक सवार युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें