फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाट सभा के लिए दो हजार खाट पहुंची बीरी सिंह कालेज

Fri, 30 Sep 2016 12:47 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
राहुल गांधी की सभा सफल बनाने में जुटे कांग्रेसी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राहुल गांधी की खाट सभा को लेकर एसपीजी के जवानों ने डाला डेरा, आज आएंगे राजबब्बर
विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक अक्तूबर को जिले में आएंगे। वे टूंडला में अपराह्न दो बजे वीरी सिंह कालेज में खाटसभा करेंगे। मीरा चौराहे पर उनका भव्य स्वागत होगा। वे शाम को गांधीपार्क में सभा कर फीरोजाबाद में रात्रि विश्राम करेंगे। कांग्रेसी सभा को सफल बनाने के लिए सघन जनसंपर्क करने में जुट गए हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, चुनाव प्रभारी तारिक अली, हाजी सईद पटेल, रामनिवास यादव एवं प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि राहुल गांधी का जिले में ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। फीरोजाबाद आगमन के दौरान मीरा चौराहे पर राहुल गांधी का जोशीला स्वागत होगा। कांग्रेस नेता प्रेमशंकर शर्मा, अनिल लहरी, महेंद्र तैलंग मुन्नु मौजूद थे। खाटसभा को ही सफल बनाने को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अतुल चतुर्वेदी, प्रकाशचंद्र शर्मा पुत्तू, विश्न चतुर्वेदी, नसीर अहमद, उमाकांत पचौरी एडवोकेट, प्रदेश सचिव शफात खान राजू, संदीप तिवारी, महेश पिप्पल, संजय चतुर्वेदी ने लेबर कालोनी, रामनगर, हनुमान रोड, हाजीपुरा, महावीर नगर, शीशग्रान, नई आबादी में सभा को सफल बनाने के लिए सघन जनसंपर्क किया। भरतेश जैन, चंद्रकांत यादव, संजय श्रोत्रिय, अनिल शर्मा, हरीश चतुर्वेदी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


ठाकुर बीरी सिंह कालेज प्रांगण में शनिवार को होने वाली कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की खाट सभा को लेकर एसपीजी से लेकर स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई है। एसपीजी अधिकारियों और जवानों ने कॉलेज प्रांगण में डेरा डाल लिया है। वहीं खाट सभा के लिए दिल्ली से दो हजार खाट भी कालेज पहुंचा दी गई हैं। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर टूंडला पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

 गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी  पूरे प्रदेश में खाट सभा कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। खाट सभा के दौरान वे किसानों, युवाओं, बेरोजगारों से सीधे संवाद करते हैं। एक अक्तूबर को टूंडला ठाकुर बीरी सिंह कालेज प्रांगण में भी राहुल गांधी की खाट सभा है। प्रशासन की मानें तो व्यवस्थाएं ऐसी होंगी कि परिंदा भी पर न मार सके। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र शास्त्री ने बताया कि खाट सभा की  तैयारियों का जायजा लेने के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद राजबब्बर शुक्रवार सुबह दस बजे संगम मैरिज होम आएंगे। वह यहां पदाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें