फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला के दो छात्रों को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार 

Fri, 16 Dec 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो टूंडला (फीरोजाबाद)।
विज्ञापन
बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन

विज्ञापन
 टूंडला से 22 वर्ष बाद दो छात्रों को भारत स्काउट-गाइड के तहत राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। दोनों छात्रों को यह सम्मान दिल्ली के बड़ौदा हाउस में प्रदान किया गया। दोनों छात्रों के साथ उनके परिवार में खुशी का माहौल है। नगर की प्रकाशानंद वाटिका निवासी बबलू कुमार और नगला रति निवासी अभिषेक कुमार को विगत दिनों बड़ौदा हाउस नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर लौटे दोनों छात्रों ने सफलता का श्रेय अपने लीडर राकेश सिंह और सहायक सचिव पीपी त्रेहन के साथ माता-पिता को दिया है। दोनों छात्रों ने नार्थ सेंट्रल रेलवे इंटर कालेज से इंटरमीडिएट पास किया था। मंडल यातायात प्रबंधक डा. शिवम शर्मा ने दोनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।      
    
     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें