फिरोजाबाद। ओमिक्रॉन का खतरा सुहागनगरी पर लगातार मंडरा रहा है। प्रभावित देश से सुहागनगरी में दो लोग आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों लोगों की सैंपलिंग कराते हुए सात दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया है। सात दिन के बाद फिर कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया जाएगा। यदि रिपोर्ट निगेटिव आएगी तभी सार्वजनिक स्थल पर जाने की अनुमति होगा।
सुहागनगर में एक परिवार के दो लोग ओमिक्रॉन प्रभावित देश से आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास रेड जोन देश संयुक्त अरब अमीरात से आने वाले लोगों की सूची आई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों लोगों का सैंपल कराया। सात दिन क्वारंटीन रहने के लिए कहा। प्रत्येक दिन कंट्रोल रूम से दोनों ही लोगों का हालचाल पूछा जाएगा। अब स्वास्थ्य विभाग की निगाहें रेड जोन से आने वाले लोगों की रिपोर्ट पर है। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि दो लोगों के नाम हैं। जो ओमिक्रॉन प्रभावित इलाकों से आए हैं। फिलहाल सात दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है।