फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: लालऊ के जंगल में पुलिस मुठभेड़ में दो टप्पेबाज गिरफ्तार

Sat, 24 Jan 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार टप्पेबाज सरकारी ट्रामा सेंटर में उपचार कराते हुए। संवाद - फोटो : पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार टप्पेबाज सरकारी ट्रामा सेंटर में उपचार कराते हुए। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में सक्रिय टप्पेबाज गिरोह के दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने लालऊ के जंगल में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में पुलिस टीम टप्पेबाजों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर 24 जनवरी को लालऊ क्षेत्र में घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में दोनों घायल हो गए और मौके से गिरफ्तार कर लिए गए।
तलाशी में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस, छह खोखा और चोरी किए गए जेवरात 12 जोड़ी बिछिया, दो जोड़ी तोड़िया और एक सोने की चेन बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, इन्हीं आरोपियों ने 23 जनवरी को थाना दक्षिण क्षेत्र में व्यापारी सुनील कुमार जैन की दुकान से टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया था। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के जाबरा गांव निवासी अलीखान उर्फ राजा और जावेद अली हैं। इनके खिलाफ छह से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें