फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दो लाख की आबादी को नहीं मिला गंगाजल

Thu, 12 Sep 2024 01:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बिजली आपूर्ति बाधित होने का खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ा। करीब दो लाख लोगों को गंगाजल की सप्लाई नहीं मिल सकी। इस कारण लोग पानी की तलाश में भटकते दिखाई दिए। शाम तक पानी नहीं आने के कारण लोग काफी परेशान रहे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही आधे से ज्यादा शहर में बिजली आपूर्ति गुल रही। बारिश के बीच बिजली आपूर्ति प्रभावित क्षेत्रों में जेडाझाल परियोजना से जुड़ी सत्यनगर टापा, नगला बरी, हनुमान जलाशय, रसूलपुर और सैलई स्थित पानी की टंकियां नहीं भर पाईं। यही कारण रहा कि इन टंकियों से जुड़े 30 मोहल्लाें के दो लाख लोगों को बुधवार की सुबह और शाम की पालियों में गंगाजल की आपूर्ति नहीं पाई। लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए।
वहीं बुधवार की देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने के कारण निगम के जलकल विभाग ने बृहस्पतिवार की सुबह भी पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई है। एक्सईएन जलकल तारकेश्वर पांडेय के अनुसार बिजली आपूर्ति के कारण जलापूर्ति में बाधा उत्पन्न हुई है। बिजली आपूर्ति सुचारू होने के बाद जलापूर्ति संकट दूर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें