फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में अधिवक्ता सहित दो की मौत

Fri, 20 Jan 2017 12:15 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
सड़क हादसे में वकील की मौत पर मौजूद लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पाइनियर चौराहे के समीप गुरुवार की शाम ट्रक की टक्कर लगने से आटो पलट गया। इससे आटो सवार अधिवक्ता शिवदत्त की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए। वहीं एक अन्य हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला शंभूनगर निवासी शिवदत्त अधिवक्ता थे। गुरुवार की शाम को वह कचहरी से आटो द्वारा घर जा रहे थे। सवारियों से भरा आटो जैसे ही मक्खनपुर थाना क्षेत्र के पाइनियर चौराहे के समीप पहुंचा, तभी शिकोहाबाद की ओर जा रहे ट्रक की टक्कर लग गई। इससे आटो पलट गया। हादसे में अधिवक्ता शिवदत्त की मौत हो गई। जबकि राज बहादुर, इकबाल निवासी पाढ़म घायल हो गए। ट्रक का कोतवाल जसराना ने पीछा कर भूड़ा नहर पुल के समीप पकड़ लिया। जबकि चालक मौके से भाग निकला। गया। अन्य हादसे में जितेंद्र कुमार, सुनील, मनोज निवासी आसफाबाद घायल हो गए। वहीं एक अन्य हादसे में अज्ञात आदमी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें