फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो की मौत, छह घायल

Fri, 09 Oct 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। शिकोहाबाद-सिरसागंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। इसके बाद स्कार्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

 सिरसागंज स्थित बीडीएस कोल्डस्टोरेज के स्वामी नागेंद्र गुप्ता उर्फ नीटू (40) पुत्र योगेंद्र निवासी बरनाहल, मैनपुरी अपनी पत्नी जूली गुप्ता (38) पुत्र प्रखर गुप्ता (पांच) और चाचा के साथ दवा लेने स्कार्पियो से आगरा जा रहे थे। उनके साथ आदेश कुमारी पत्नी पुष्पेंद्र निवासी नगला बांके थाना सिरसागंज व एक साल का बच्चा भी था। जबकि सुभाष यादव निवासी ग्राम जफराबाद थाना मक्खनपुर अपने पुत्र मनोज की पत्नी रेखा (22) और उसकी चार वर्ष की पुत्री गुलशन के  साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। ग्राम पचपेड़ा के सामने हाईवे पर स्कार्पियो ने आगे जा रहे बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। इसके बाद स्कार्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। बाइक सवार रेखा व  स्कार्पियो सवार प्रखर की मौके पर मौत हो गई। सूचना देने के काफी देर बाद भी जब एंबुलेंस नहीं आई तो घायलों को मैजिक से जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों में नागेंद्र गुप्ता, जूली गुप्ता, आदेश कुमारी, सुभाष, एक बच्चा व एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। सुभाष को छोड़ सभी को आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें