फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कंटीले तार के करंट से दो किसानों की मौत, एक गंभीर

Thu, 08 Jun 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद(शिकोहाबाद)। खेत में फसल को जानवरों से बचाने के लिए लगाए गए कंटीले तार में करंट आने से दो किसानों की मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों शवों को पेट्रोल पंप पर रखकर हंगामा किया। विद्युत विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बटेश्वर मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि एक दिन पहले ही विभाग के कर्मचारियों ने टूटे हुए तार को सीधे लोहे के पोल से बांध दिया। इस कारण करंट उतर गया। पुलिस व जिला प्रशासन ने मृतक के परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन



थाना नसीरपुर के गांव नसीरपुर निवासी राजकिशोर (36) और राजबहादुर (60) अपने खेत पर सुबह फसल की देखभाल के लिए गए थे। जैसे ही उन्होंने पशुओं से खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए कंटीले तार को छुआ तो वह वहीं पर गिर पड़े। हादसे की जानकारी तब हुई जब तीसरे किसान जगदीश (60) भी अपने खेत पर जाने के लिए सड़क किनारे बने अनोखेलाल के ट्यूबवेल से होकर निकले। ट्यूबवेल के पास बिजली के पोल में बंधे कटीले तारों को छुआ तो करंट लगा। इससे वह झुलस गए। हादसे की जानकारी होते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए। झुलसे किसान को उपचार के लिए शिकोहाबाद अस्पताल भेज दिया। ग्रामीण लाइन कटवाकर खेत पर पहुंचे और मृत राजकिशोर और राजबहादुर के शवों को खेत के सामने बने पेट्रोल पंप पर रख लिया। हादसे की जानकारी होते ही दोनों मृतकों के परिवार में चीख पुकार मच गई। गांव की सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों को समझाया और आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव लाए गए महिलाओं के करुण क्रंदन से गांव में हुई दो मौतों से पसरा सन्नाटा टूट गया। एसडीएम विवेक मिश्रा ने बताया कि विद्युत करंट लगने से दो किसानों की मौत हो गई है। मृतक के परिजनों को समझा बुझा कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।



सपा के राष्ट्रीय महासचिव पहुंचे मृतक किसानों के घर, दी सांत्वना
शिकोहाबाद। नसीरपुर में दो किसानों की विद्युत करंट लगने से हुई मौत की सूचना पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव मृतक किसानों के घर पहुंचे और दोनों के परिजन को सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने मृतक किसानों के परिजन को आर्थिक सहायता दिलाने और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उनके साथ शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव, पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें