फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गांव-गांव लग रही पाठशाला, बीएसए ने किया निरीक्षण

Thu, 08 Jun 2023 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को शुरू से ही पढ़ाई में दक्ष बनाने के लिए निपुण भारत मिशन कार्यक्रम लागू किया गया है। शासन द्वारा तय किए गए लक्ष्य के आधार पर हर बच्चे को भाषा और गणित में निपुण बनाने पर जोर दिया जा रहा है। परिषदीय स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए विभागीय अधिकारियों ने लखनऊ की प्रथम संस्था के सहयोग से गांव-गांव मोहल्ला पाठशाला लगाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन



इसके लिए संस्था ने जिले में 1486 स्वयंसेवी चयनित किए हैं। जो 800 गांवों में पाठशाला लगाकर बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। बुधवार को बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने अली नगर कैंजरा और जरौली कला में पाठशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों से गणित और भाषा संबंधी सवाल किए, बच्चों ने भी उत्साह के साथ जवाब दिए। बीएसए ने बताया कि मोहल्ला पाठशालाओं में 16,903 बच्चों को शिक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें