फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स से टकराया ट्रक, दो की मौत

Tue, 16 Dec 2014 10:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे स्थित मीरा चौराहा के समीप ट्रक ने मैक्स जीप में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आठ लोग घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के पीछे का कारण एआरटीओ विभाग की गाड़ी के द्वारा देर रात की जाने वाली चेकिंग बताया है। उधर घटना से आक्रोशित श्रमिकों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

टूंडला थाना क्षेत्र गांव दिनौली निवासी औसपाल कुशवाहा (50) पुत्र पन्नालाल कुशवाहा अपनी बहन मोहन देवी के यहां गांव विलेहना में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए परिवार के सत्यदेव (40) पुत्र श्रीराम कुशवाहा, बैनीराम, पूरन सिंह, राकेश, टीटू, सुरेश, हरीशंकर, कल्लू और सतीश के साथ मैक्स जीप से गया था। सभी लोग कार्यक्रम से भाग लेकर रात करीब दो बजे गांव लौट रहे थे। मैक्स रात करीब तीन बजे मीरा चौराहा के समीप पहुंची तो वहां पहले से मौजूद एआरटीओ विभाग की टीम ट्रकों की चेकिंग कर रही थी।

मैक्स के चालक ने वहां गाड़ी रोकी तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने एआरटीओ की टीम को देख स्पीड बढ़ा दी और अनियंत्रित होकर वह मैक्स में टकरा गया। हादसा होते ही चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना पर पुलिस आ गई। औसपाल और सत्यदेव की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद लोेगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गईं। कोतवाल दक्षिण के साथ कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा कर जाम खुलवा दिया। कोतवाल उत्तर का कहना है कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

एआरटीओ कई दिनों से छुट्टी पर
एआरटीओ सुनील यादव का कहना है कि रात को उन्होंने कोई चेकिंग नहीं की। वह पिछले कई दिनों से छुट्टी पर हैं। मंगलवार सुबह ड्यूटी करने आफिस पहुंचे थे। मेरे द्वारा जो भी चेकिंग की जाती है वह रात दस या 11 बजे तक होती है। इसके बाद वह कोई चेकिंग नहीं करते।

हादसे की सूचना पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार हादसे का कारण एआरटीओ की गाड़ी द्वारा रात के समय चेकिंग करना था। लेकिन उनको मौके पर कहीं भी एआरटीओ की गाड़ी और टीम नहीं मिली। फिर भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

राजेश चौधरी, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें