रसूलपुर पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर। स्त्रोत: विभाग
- फोटो : रसूलपुर पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर। स्त्रोत: विभाग
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस द्वारा शनिवार रात को सूने घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गैंग के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के पांच घरेलू गैस सिलेंडर के अलावा अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि तीन लोगों ने चोरी से संबंधित मुकदमा दर्ज कराए थे। पुलिस टीम चोरों की तलाश कर रही है। शनिवार रात मुखबिर ने सूचना दी कि दो चोर चोरी के सामान को बेचने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने मौढ़ा चौराहा पर घेराबंदी कर दी और दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने अपने नाम वीरेश निवासी मोहल्ला स्वरूप नगर कस्बा एवं थाना टूंडला, नीटू निवासी गांव नगला हृदय थाना टूंडला बताया। उक्त चोर सूने घरों को अपना निशाना बनाते थे। रात में चोरी को अंजाम देकर भाग जाते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से घरेलू गैस के पांच सिलिंडर और बाइक बरामद की है। वीरेश के खिलाफ जनपद आगरा के थाना मलपुरा में एक और रसूलपुर थाने में चोरी के दो मुकदमा दर्ज हैं, जबकि नीटू के खिलाफ दो मुकदमा दर्ज हैं। संवाद