फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बहाल, दैनिक यात्रियों को मिली राहत

Sun, 26 Jul 2026 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
टूंडला। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास बीते सोमवार को मालगाड़ी के छह डिब्बे बेपटरी होने के कारण पिछले छह दिनों से निरस्त चल रही पैसेंजर ट्रेनें रविवार को दोबारा शुरू हो गई हैं। इस दुर्घटना के बाद रेल प्रशासन ने मुख्य मार्ग पर यातायात का दबाव कम करने के लिए दिल्ली और नई दिल्ली की ओर आने-जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया था, जिससे नौकरीपेशा, व्यापारियों और आम यात्रियों को पिछले पांच दिनों से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ट्रेनों का संचालन बहाल होने से राहत महसूस कर रहे रेलयात्री अमित कुमार ने बताया कि निरस्त रहने के दौरान उन्हें मजबूरी में सड़क मार्ग से हाथरस जाना पड़ रहा था जिससे समय और पैसे दोनों बर्बाद हो रहे थे। अब ट्रेनों के दोबारा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिली है और उन्होंने इस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें