फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बिजली बिल न भरने पर दो कनेक्शन काटे, हंगामा

Fri, 07 Aug 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दबरई बिजलीघर क्षेत्र के गांव हलपुरा में बकाया बिलों की वसूली करने पहुंची बिजली विभाग की टीम को बकाएदारों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता कंठो देवी पर 61,614 रुपये तथा गुड्डी देवी पर 86,027 रुपये बकाया होने पर जब टीम ने कनेक्शन काटना शुरू किया तो उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना मटसेना पुलिस ने स्थिति को संभाला, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में टीम ने दोनों बकाएदारों के कनेक्शन काटकर उनके मीटर उखाड़ लिए। जेई राहुल अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि बिना पूरा बिल जमा किए दोबारा कनेक्शन नहीं जोड़ा जाएगा और बकाएदारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें