फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्टंट करते दो पकड़े, 20 हजार के किए चालान

Tue, 17 Jun 2025 01:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में लगातार स्टंटबाजों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना दक्षिण पुलिस ने दो युवकों को स्टंट करते हुए पकड़ा है। युवकों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई करने के साथ बाइकों के 20 हजार 500 रुपये के चालान किए हैं। साथ ही दोनों बाइकों को एमबी एक्ट में सीज किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार रात टीएल तिराहा लालऊ के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो युवक तेज रफ्तार में बाइक से स्टंट करते हुए निकले। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में राहुल निवासी गंगानगर , थाना उत्तर और दीपक पचौरी निवासी रहना नई आबादी हैं। दोनों से बाइक के कागजात मांगने पर वे नहीं दिखा पाए। साथ ही दोनों ही बाइक मॉडिफाइड थीं। दोनों बाइकों के 20 हजार, 500 रुपये के चालान करते हुए एमबी एक्ट में सीज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें