फिरोजाबाद। जिले के नौ ब्लॉकों में स्थित जर्जर सड़कों की दशा सुधार का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने सड़क मरम्मत कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग के अलग-अलग खंड़ों को 6.35 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है।
जिले के सभी नौ ब्लॉक क्षेत्रांर्गत करीब 155 चिह्नित जगहों पर सड़कों की दशा खराब है। इन सभी सड़कों की जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी। जिले के तीनों खंड़ों (प्रांतीय, निर्माण और पीएमजीएसवाई) द्वारा चिह्नित की गई लगभग 410 किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत के प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिल गई है। वहीं सड़क मरम्मत कार्य के लिए शासन ने पीडब्ल्यूडी विभाग को करीब 6.35 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। जिन सड़कों की मरम्मत होनी है। उनकी टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कराने की बात विभाग द्वारा कही गई है।
लगभग 410 किलोमीटर लंबाई वाली सड़कों की मरम्मत के लिए शासन को मंजूरी मिल गई है। इनमें से कई सड़कों की मरम्मत को टेंडर प्रक्रिया पूरी अंतिम चरण में है।
कमलाकांत, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी