फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चोरी की बाइक एवं तमंचा समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को राधाकृष्ण फार्म एटा चौराहा के समीप से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए सदस्यों से एक बाइक और एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वाहन चोरी पर रोक लगाने एवं वाहन चोर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। जिसके अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक देहात रणविजय सिंह के निर्देशन थाना पुलिस ने चेकिंग संदिग्ध वाहन व्यक्ति के दौरान दो लोगों को मय चोरी की बाइक और तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम सुनील कुमार और ललित कुमार बताया।
पुलिस ने दोनों को राधाकृष्ण फार्म एटा चौराहा के समीप से गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सुनील कुमार निवासी ग्राम धीप पोस्ट कोस्मा घिरोर मैनपुरी और ललित निवासी राधा कृष्ण फार्म एटा चौराहा के समीप शिकोहाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें