फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नए सत्र में कक्षा तीन तक एनसीईआरटी की किताबें पढ़ेंगे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
फ़िरोजाबाद। स्कूल प्राइवेट हो या फिर सरकारी, अब कक्षा तीन तक निजी प्रकाशक की किताबों से पढ़ाई नहीं होगी। नए शिक्षा सत्र में कक्षा तीन तक सिर्फ एनसीईआरटी (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) की किताबों से ही पठन-पाठन कराया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार मान रही है कि एनसीईआरटी की किताबें बच्चों पर बोझ नहीं बनती हैं। एनसीईआरटी की किताबें निजी प्रकाशकों की अपेक्षा काफी सस्ती होती है। वहीं शैक्षिक संवर्धन को लेकर गुणवत्ता व मानक अलग-अलग होते हैं। नए शैक्षणिक सत्र में शैक्षणिक गुणवत्ता बनाने और संवर्धन के लिए शासन ने यह कदम उठाया है।
शासन की ओर से कक्षा तीन तक नए शैक्षणिक सत्र 2023 में एनसीईआरटी की पुस्तकों का संचालन कर दिया जाएगा। कक्षा तीन तक की किताब सत्र चालू होने तक पहुंचाने के लिए अभी से कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

एनसीईआरटी की किताबों का संचालन कक्षा तीन तक किए जाने की तैयारी है। नए सत्र में बचे हुए समय में किताबों का प्रकाशन आदि पूरा किया जाएगा। नए सत्र से प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में कक्षा तीन तक एनसीईआरटी की किताबें ही चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

अंजलि अग्रवाल, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें