फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: धोखाधड़ी से जमीन हड़पने के मामले में दो गिरफ्तार

Wed, 22 Apr 2026 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पुलिस ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिये जमीन की धोखाघड़ी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। धोखाधड़ी में ग्राम पंचायत सचिव सहित छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव बसैत के रहने वाले सुनील किशोर ने 11 अप्रैल को थाने में तहरीर दी थी, बताया था कि नितिन कुमार, शिवम कुमार, किरण कुमारी ने उपेंद्र जाटव, कुंवरपाल के साथ मिल कर जमीन की धोखाधड़ी की थी, ग्राम पंचायत सचिव अर्जित यादव से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उनकी जमीन को अपने नाम करा लिया था। उनके भाई नवल किशोर का सचिव अर्जित यादव ने 22 नवंबर 2004 का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार किया था, जबकि उनके भाई उस समय जीवित थे। मंगलवार को पुलिस ने दो आरोपी शिवम शाक्य और किरण कुमारी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें