फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टावर से केबल चोरी करने वाले दो आरोपी किए गिरफ्तार

Thu, 27 Aug 2026 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी। थाना क्षेत्र के जाटऊ गांव में इंडस टावर्स लिमिटेड के मोबाइल टावर से 30 मीटर एयरटेल बीटीएस पावर केबल चोरी करने वाले दो आरोपियों रोहित और अंकित निवासीगण रामनगर (थाना पचोखरा) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कंपनी प्रतिनिधि सुधीर निवासी मेरठ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी नारखी पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान नगला रामकुंवर से गौंछ के बाग जाने वाले रास्ते से दोनों को दबोच लिया। उनके कब्जे से 8,500 रुपये कीमत की चोरी की केबल, कटर, ब्लेड और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। इस खुलासे में थानाध्यक्ष राकेश कुमार गिरि, उपनिरीक्षक आयुष राणा, उपनिरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, रिक्रूट आरक्षी तुषार यादव और रोबिन सिंह शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें