टूंडला। अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करने पर विवाहिता ने ससुरालियाें के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के गांव शंकरपुर निवासी कुंतेश देवी का आरोप है कि उसके पति सोमेश, सास भूरी व बाबा जय दयाल उसे अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करते हैं। मांग पूरी न होने पर वह उसकी हत्या भी कर सकते हैं। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। संवाद