फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कॉलेज की दीवार तोड़कर डाला जा रहा गोबर, छात्रों ने किया हंगामा

Sat, 22 Jul 2023 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीफिरोजाबाद। तिलक इंटर कॉलेज की दीवार तोड़कर गोशाला का गोबर डाला जा रहा है। दुर्गंध से परेशान छात्रों ने आर्यनगर स्थित गोशाला पर जाकर हंगामा किया। छात्रों ने गोशाला के जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। एक घंटे तक हंगामा चला। फोन पर ठेकेदार से हुई वार्ता के बाद हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन

आर्यनगर में नगर निगम की गोशाला संचालित है। गोशाला के कर्मचारियों ने तिलक कॉलेज की दीवार को तोड़कर गोबर डालना शुरू कर दिया था। ऐसे में कक्षाओं में दुर्गंध आती है। छात्रों का पढ़ना भी मुश्किल हो रहा था। कई दिनों के बाद भी गोबर डालना बंद नहीं हुआ तो कॉलेज के छात्र गोशाला पहुंच गए। यहां छात्रों ने जमकर हंगामा किया। चेतावनी दी गई यदि कॉलेज में गोबर डालना बंद नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। कॉलेज शिक्षक पंकज भारद्वाज की गोशाला के ठेकेदार से वार्ता हुई। हमने छात्रों को समझा दिया है। इसके बाद छात्रों ने हंगामा बंद कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें