फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टूंडला- रेलवे ने अहमदाबाद व बांद्रा के लिए चलाईं दो विशेष साप्ताहिक ट्रेन

Tue, 27 Jun 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

टूंडला। ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को लेकर रेल प्रशासन ने विशेष साप्ताहिक गाड़ियों को चलाने का निर्णय लिया है। इन विशेष गाड़ियों में टूंडला-आगरा होकर जाने वाली दो ट्रेनें कानपुर सेंट्रल-अहमदाबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट व सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनल ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट ट्रेन है। इन ट्रेनों के चलने से टूंडला व आगरा व फतेहपुर सीकरी के रेलयात्रियों को लाभ मिलेगा।
प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि कानपुर सेंट्रल से अहमदाबाद जाने वाली विशेष साप्ताहिक गाड़ी संख्या 01905/01906 तीन जुलाई से शुरू होकर 26 सितंबर तक चलेगी। इस ट्रेन में कुल 24 डिब्बे होंगे, जिनमें एसएलआर/डी 02, सामान्य श्रेणी 05, स्लीपर श्रेणी 08, एसी तृतीय श्रेणी 08, एसी द्वितीय श्रेणी 01 डिब्बे होंगे। कानपुर से तीन जुलाई को 3.35 बजे चलकर इटावा के बाद शाम सात बजे टूंडला पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के उपरांत आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी होते हुए चार जुलाई की सुबह 11 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। दोपहर 2.40 बजे अहमदाबाद से चलकर पांच जुलाई सुबह 08.05 बजे टूंडला पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनल के बीच चलने वाली ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट विशेष गाड़ी संख्या 04125/04126 सूबेदारगंज से तीन जुलाई को शुरू होकर 26 सितंबर तक चलेगी। इस ट्रेन में कुल 22 डिब्बे हैं। जिनमें एसएलआर/डी 02, स्लीपर श्रेणी 08, एसी तृतीय श्रेणी 07, एसी द्वितीय श्रेणी 01 व सामान्य श्रेणी के 04 डिब्बे हैं। यह ट्रेन तीन जुलाई को सूबेदारगंज से सुबह 5.20 बजे चलकर फतेहपुर, कानपुर, इटावा रुकते हुए 11.55 बजे टूंडला पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के उपरांत आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी होते हुए अगले दिन सुबह 8.30 बजे बांद्रा पहुंचेगी। सुबह 11 बजे बांद्रा से पुनः चलकर पांच जुलाई को सुबह नौ बजे टूंडला पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें