फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, बिना दुल्हन के लौटी बरात

Tue, 27 Jun 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जसराना। एलआर बाईपास मार्ग पर एक मैरिज होम में शादी समारोह में डीजे पर नाचने को लेकर घरातियों और बरातियों के बीच विवाद में जमकर लात घूंसे चले। दो लोग घायल भी हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर आई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया, लेकिन बरात बिना दुल्हन के लौट गई।
थाना जसराना क्षेत्र के गांव जाजूमई निवासी व्यक्ति ने अपनी दो पुत्रियों की शादी एक साथ करने का फैसला किया। सोमवार को एक बरात थाना जसराना क्षेत्र के नगला इमलिया से तो दूसरी बरात सायपुर से आई। जयमाला का कार्यक्रम हो चुका था। इसी दौरान डीजे पर नाचने को लेकर सायपुर से आई बरात एवं घरातियों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी समारोह में मारपीट एवं हंगामा की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाना लेकर आई। वहीं विवाद शांत होने के बाद सायपुर के जिस युवक से युवती की शादी होनी थी, उस दुल्हन ने शादी से साफ इंकार कर दिया। दुल्हन के इंकार करने के बाद मान मनौव्वल का दौर चला। दुल्हन के राजी नहीं होने पर दोनों पक्षों के लोगों के बीच पंचायत हुई। पंचायत के बाद बरात बिना दुल्हन लिए लौट गई। पिता का कहना है कि अब बेटी के लिए दूसरा वर खोजकर शादी कराएंगे। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा शादी समारोह में जमकर विवाद एवं हंगामा हुआ था। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। सायपुर से आई बरात बिना दुल्हन लिए वापस चली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें