फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला ओवरब्रिज में दरार बढ़ी

Tue, 04 Oct 2016 12:38 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
टूंडला ओवरब्रिज में दरार बढ़ी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नहीं शुरू हुआ मरम्मत कार्य, क्षतिग्रस्त लेन के बावजूद आधी लेन से वाहनों का आवागमन शुरू
विज्ञापन

एक्सपर्ट टीम के पहुंचने पर शुरू होगा मरम्मत कार्य

नेशनल हाइवे पर टूंडला ओवरबिज में आयी दरार सोमवार को और बढ़ गई। बावजूद इसके एनएचएआई ने मरम्मत कार्य कराना तो दूर क्षतिग्रस्त ब्रिज की एक लेन से वाहनों को गुजारना शुरू कर दिया। इससे खतरा और भी बढ़ गया है। एनएचएआई के मुताबिक दो-तीन दिन में एक्सपर्ट के पहुंचने पर ही मरम्मत कार्य शुरू हो सकेगा।
  ओवरब्रिज में गत शनिवार सायं अचानक मोटी दरार आ गई थी। ओवरब्रिज के ठीक ऊपर आयी दरार व एक ज्वाइंट से गार्डर के धंसकने से वाहन चालकों को झटके लगने लगे। पुलिस ने आगरा-फीरोजाबाद पुल को बंद कराते हुए फीरोजाबाद-आगरा पुल से दोनों ओर के वाहनों को गुजारा था।
विज्ञापन

 सूचना पर पहुंची एनएचएआई की टीम ने बेरीकेडिंग करते हुए वाहनों को एक ही लेन से गुजारा। वाहनों के गुजरने में दिक्कत आने पर रविवार देर सायं एनएचएआई के इंजीनियरिंग विभाग ने आगरा-फीरोजाबाद लेन की आधी सड़क से वाहनों को गुजारा। इससे यह दरार करीब पांच से छह इंच हो गयी तथा एक साइड से सड़क धसक गई। बावजूद इसके आधी सड़क से भारी वाहनों का गुजरना जारी है।
 हालांकि एनएचएआई द्वारा क्षतिग्रस्त हुए ब्रिज की बेरीकेटिंग कराते हुए वहां कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं, जो वाहनों को वहां से धीमी गति से गुजारने के साथ ही बढ़ रही दरार पर नजर रखे हुए हैं, किंतु दरार निरंतर बढ़ रही है, फिर भी एनएचएआई इस लेन से भारी वाहनों को गुजार रहा है। यह खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन

 टूंडला ओवरब्रिज में आयी दरार मेजर प्राब्लम नहीं है। लेन की आधी सड़क सही है, इसलिए वाहनों को वहां से गुुजारा जा रहा है। एक्पेंशन ज्वाइंट पर दरार आ जाती है, इसे टेक्नीकली बताना मुश्किल है। एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया है, जो दो तीन दिन में पहुंचकर मरम्मत कार्य कराएगी। क्षतिग्रस्त ब्रिज पर कर्मचारी नजर रखे हुए हैं।

एसबी सिंह
प्रोजेक्ट डायरेक्टर
एनएचएआई, आगरा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें