फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टूंडला- रेलकर्मी आवासों व कॉलोनी में एक पौधा अवश्य लगाएं

Tue, 18 Jul 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। सोमवार को रेलवे के उप मंडलीय चिकित्सालय में वन महोत्सव मनाया गया। अस्पताल के अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अविनाश के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। कहा कि रेलकर्मियों को अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपने आवास व रेलवे काॅलोनी में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। मैंस यूनियन के शाखा मंत्री जयकिशन अजवानी ने कहा कि पौधे रोपित करने से लेकर उसकी सुरक्षा तक ध्यान रखना चाहिए। पौधरोपण करने वालों में डॉ. कौशिकी सिंह, डॉ. संजय कुमार, चीफ मैट्रन सुशीला देवी, कार्यालय अधीक्षक कैलाश चंद्र, दयाशंकर, वीरेंद्र सिंह, संजय सिंह, निगम शर्मा, लता, महेंद्र सिंह ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें